Skip to main content

Posts

Showing posts from 2023

लालसा सन्यास की. . .

आग   की   जलन   भी   मैं , गर्भ   की   तपन   भी   मैं , मैं   पर्वतों   के   धीर   सी और   बर्फ   में   भी   नीर   सी। मैं  वायु   का   प्रकोप   हूँ , न   दोहा   न   श्लोक   हूँ , जीत   में   नि : शब्दता , हार   में   प्रलोभ   हूँ। कभी   धूमिल   सी , कभी   उजली - उजली , नाट्य   पात्र   बन   नायिका   सी कभी   हितैषी   कभी   बैरी , मैं   हर   पहलू   के   हिस्से   सी। सारांश   में   साहित्य   मैं , संबंध   में   कर्तव्य   भी रेत   में   लिखी   कहानी   हूँ , मैं   मृगतृष्णा   की   रानी   हूँ। आक्षेप   में   भी   फिक्र   सी , कोमल   स्पर्श   के   ज़िक्र   सी प्रेमपूर्ण   ह्रदय   सहित , सन्नाटे   में   कहर   सी सैकड़ों   ध्वनियों ...

अब वो बात नहीं....

"Yeh duniya nahi hai mere pas to kya... Mera ye bhram tha mere pas tum ho..." सुनो , मैं एक लहजा थी उसके तेवर में   आज वो मुझे शब्द मात्र कहता है   मैं तो उसके चलचित्र का हिस्सा थी   वो मुझमें महज़ पात्र देखता है।   नजरें जिसकी मुझपर आकर ठहरती थी , आज उसे मैं दर्शन मात्र दिखती हूँ   मुझसे होता था दिन शुरु जिसका , आज मैं उससे सायंकाल में भी कहाँ मिलती हूँ।   मुझे जान और ज़िंदगी बोला उसने   किताबी और अकल्पनीय था पर   मान लिया मैंने स्थान मेरा सदैव मुझे दिखाया गया फिर भी हर सत्य से मुँह मोड़ा मैंने।   इतनी यादें बनाई हमने उसने एक झटके में सब मिटा दिया   लोग कहते हैं कि मेरे लिये बहुत कुछ किया है उसने   क्या हुआ जब वास्तव में ठहरने का समय आगया ?   उसे प्रेम हुआ एक निडर ,  प्रेरणात्मक और उदारवादी नारी से   जिस पल वो टूट गई ,  वो प्रेम कहीं छूट गया   यह कैसा लगाव है यह कैसा बदलाव है उन्नती में समक्ष और अवनति में ओझल सा ?   अरे! मैं तो नूर थी उसके चेहरे का...